Monday, April 12, 2010

हर रात होता है भूत का तमाशा

ब्रिटेन के एक मैकेनिक ने दावा किया है कि उसके गैराज में भूत का वास है। उसका कहना है कि यह भूत रात में गैराज के कर्मचारियों पर पत्थर और सिक्के फेंकता है। दक्षिण यार्कशायर के डोनकास्टर में रहने वाले निक ह्वाइट नाम के इस शख्स के अनुसार, उसका गैराज किसी जमाने में चर्च था और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इसे शवगृह के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

ह्वाइट का कहना है रात में भूत गैराज में आकर टायरों के ढेर पर मंडराता है। ह्वाइट को गैराज में द्वितीय विश्व युद्ध से पहले के दो सिक्के भी मिले हैं। उसका कहना है कि भूत ने ही ये सिक्के फेंके हैं। इस साल फरवरी में एक दिन ह्वाइट को 1936 का एक सिक्का मिला था। उस पर जार्ज पंचम की तस्वीर छपी थी। फिर पिछले हफ्ते 1938 का एक तांबे का सिक्का मिला।

ह्वाइट ने बताया कि मैंने जब यह घर खरीदा था, तो इस जगह के बारे में फैली अफवाहों को अंधविश्वास समझकर अनदेखा कर दिया था, लेकिन अब मैं मान गया हूं कि वो बातें गलत नहीं थी। ह्वाइट के अनुसार गैराज के पूर्व मालिक ने तांत्रिक को बुलाकर झाड़-फूंक कराई थी। परंतु लगता है कि उसका भूत पर कोई असर नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment