Showing posts with label सौरभ पाण्डेय. Show all posts
Showing posts with label सौरभ पाण्डेय. Show all posts

Monday, April 12, 2010

बहादुरी की मिसाल है यह बच्ची

बीजिंग। तीन साल की उम्र में बच्चे चाकलेट और टाफी की मांग करते हैं, लेकिन चीन के एक चिडि़याघर में तीन साल की बच्ची के कारनामे को देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं।

जियांग्सु राज्य के चेंगझू याचेंग चिडि़याघर में मात्र तीन साल की नट आठ मीटर लंबे तार पर बिना किसी डर के चलती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान 130 मीटर ऊंचे तार के नीचे बैठे छह बाघ बैठे रहते हैं। यह बाघ लड़की का शिकार करने के लिए आतुर रहते हैं। इस कारनामे को दिखने के दौरान बच्ची के साथ दो व्यस्क भी तार पर ही साइकिल चलाते हैं। यह उनकी रोजी रोटी का जरिया है। इस निर्मम कृत्य के लिए चिडि़याघर की जमकर आलोचना हो रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान तेज हवा के कारण कभी-कभी बच्ची के कदम लड़खड़ा जाते हैं, लेकिन वह दोनों हाथों को फैलाकर अपना संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ती है। इस दौरान एक बाघ ने उसे लपकने की कोशिश भी की, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसकी कोशिश नाकाम साबित हुई।

चिडि़याघर के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने जियांग्सी एलाइट चिल्ड्रन आ‌र्ट्स ट्रूप नामक बच्चों के एक पेशेवर समूह को नियुक्त कर रखा है। यह लड़की दुनिया की सबसे कम उम्र की नट है। एक साल की उम्र से ही इसे प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया था।